फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding youth shot due to rivalry, serious

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को रंजिशन मारी गोली, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव मखैना निवासी आकाश को रंजिशन बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव मखैना निवासी आकाश मंगलवार शाम को अपनी बहन के घर जा रहा था। गांव ऐंचौरा के पास तीन युवकों ने आकाश को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से आकाश मौके पर ही गिर गया। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आकाश ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल आकाश एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जेल गया था। पिछले माह में ही आकाश जमानत पर बाहर आया था। संभावना है कि इसी घटना से नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed