{"_id":"64df9b38629cb4a6b707a776","slug":"bike-riding-youth-molested-girl-students-returning-from-college-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-699-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा जंक्शन। गांव में बृहस्पतिवार दोपहर कॉलेज से घर जा रहीं छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद छात्रा और आरोपियों के गांव के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
देहात थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण ने बताया कि उनके गांव की कुछ लड़कियां खुर्जा जंक्शन क्षेत्र स्थित निजी कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। गांव और कॉलेज के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। छात्राएं पैदल ही आती-जाती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे दो छात्राएं कॉलेज से पढ़ाई करके गांव आ रहीं थीं। तभी बीच रास्ते पर बाइक सवार तीन युवक आए। आरोपी सड़क पर बाइक गलत तरीके से चला रहे थे, जिससे छात्राएं गिरने से बाल-बाल बच गईं। छात्राओं ने आरोपियों से ठीक से बाइक चलाने को कहा।
इस बात पर बाइक सवार युवकों ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और छेड़छाड़ की। वहां मौजूद एक छात्र ने पीड़ित छात्रा के भाई को फोन करके सूचना दी। तभी गांव के सभी लोग मौके पर पहुंचे तो छात्राएं रो रही थीं। ग्रामीण आरोपियों के गांव गए तो परिवार के लोग उनका बचाव करने लगे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच तनाव बढ़ता चला गया। सूचना पर खुर्जा कोतवाली व देहात थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।