फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding youth dies in road accident

Bulandshahar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गांव मुल्लानी के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने घर से गुलावठी अपनी बुआ के घर जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यानाकलां निवासी रामवीर सिंह का बेटा मोनू (28) रविवार रात करीब दस बजे बाइक से गुलावठी अपनी बुआ के यहां जा रहा था। जब वह गांव मुल्लानी के पास पहुंचा तो मोनू की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनू को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में मोनू को जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल के निरीक्षण में लोगों ने मोनू के किसी जानवर से टकराने की बात कही है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed