फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding miscreants looted gold earrings from a woman

Bulandshahar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे सोने के कुंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted gold earrings from a woman
लूट पीड़िता रीता संवाद
चोला। जंगल से सास के साथ पशुओं का चारा लेकर लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाश ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाश ने सास के भी कुंडल लूटने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव चोला निवासी उमेश ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी भाभी रीता और मां प्रशंदी देवी जंगल से बग्गी में पशुओं का चारा लेकर लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसकी भाभी रीता के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। वहीं बदमाश ने उसकी मां के कानों के सोने के कुंडल लूटने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कानों से कुंडल लूटने के दौरान उसकी भाभी के कान जख्मी हो गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed