फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bike riding miscreants looted 2.5 lakh cash from liquor salesman In Bulandshahr

UP: बुलंदशहर में शराब सेल्समैन से लाखों की लूट,आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हुए फरार

Tue, 11 Jun 2024 11:51 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शराब सेल्समैन से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
bike riding miscreants looted 2.5 lakh cash from  liquor salesman In Bulandshahr
शराब सेल्समैन से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली की आवास विकास प्रथम चौकी क्षेत्र में स्थित काली नदी पुल के निकट बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात शराब ठेके के सेल्समैन से ढाई लाख रुपए की नकदी लूट ली। बदमाशों ने विरोध करने पर सेल्समेन पर तमंचों की बट से हमला किया और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने को छूती हुई निकल गई। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपूरा प्रथम निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह गंगेरूआ स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समेन और कैंटीन का संचालन करता है। शराब ठेके के मालिक संजय गुप्ता नगर की आवास विकास प्रथम कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन


वह प्रतिदिन की तरह सोमवार देर रात करीब 10:30  बजे अपनी बाइक ग्लैमर से शराब ठेका मालिक संजय गुप्ता के घर दिन भर का कैश देने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसके पास एक थैले में करीब ढाई से पौने तीन लाख रुपए रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि जब वह आवास विकास चौकी से करीब 300 मीटर आगे पहुंचा तो सामने की ओर से आई एक सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। साथ ही आरोपियों ने उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंक कर मारा। जिससे वह घबरा गया और मिर्च पाउडर के कारण उसकी आंखों में जलन होने लगी।

इस दौरान आरोपियों ने उससे थैला छिनने  की कोशिश की। लेकिन उसने आरोपियों का विरोध किया। आरोपियों ने पीड़ित के विरोध करने पर उसके सिर पर तमंचों की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। साथ ही उसको जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। लेकिन गोली महेश के सीने को छूती हुई निकल गई।


इसके बाद बदमाश उसे रूपयों से भरा थैला लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आवास विकास चौकी क्षेत्र में उस मार्ग पर लगे करीब 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिनके आधार पर बदमाशों व उनकी बाइक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed