फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riders killed

कैदी वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:38 PM IST
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riders killed
दुर्घटना स्‍थल - फोटो : amar ujala

कोतवाली देहात के दरियापुर गांव के पास पेशी के बाद जेल में मुल्जिमों को छोड़कर लौट रही वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


भूड़ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि भरत चुग (23) पुत्र ललित निवासी अरबन स्टोर सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र, पंजाबी कॉलोनी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। सोमवार शाम करीब 4 बजे पंजाबी कॉलोनी निवासी दीपांशु (23) पुत्र योगेश बाइक पर भरत के साथ सिकंदराबाद से लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी कचहरी में पेशी के बाद जेल में मुल्जिमों को छोड़कर पुलिस लाइन लौट रही गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दीपांशु को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर मिनी ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
एनएच-93 पर नरौरा-डिबाई मार्ग पर रतनपुर के पास मिनी ट्रक ने सड़क किनारे चल रही अधेड़ महिला को रौंद दिया। दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने में कामयाब हो गया। सीओ डिबाई एवं नरौरा, रामघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

रतनपुर निवासी महिला शीला देवी पत्नी हुकुमसिंह (48) सोमवार को खेत से लौट रहीं थीं। इसी दौरान डिबाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने शीला को पीछे से टक्कर मार दी। फिर मिनी ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में घुस गया।


सूचना पर सीओ डिबाई आरपी सिंह, पूर्व विधायक रामसिंह एवं सपा नेता प्रेमचंद शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई ने बताया है कि शीला के बेटे प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed