फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike rider dies in an accident near Sarai Takia

Bulandshahar News: सराय तकिया के निकट बाइक सवार की हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय तकिया के निकट बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि गांव जीवंत निवासी कमल (28) स्याना से 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे अपने गांव लौट रहे थे। गांव सराय तकिया पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त की गई और परिजनों को सूचना दी गई। उनके भाई सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात बाइक सवार सैदपुर निवासी आरिफ (35) खैरपुर से अपने घर जा रहे थे। सैदपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुलावठी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को बीबीनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed