{"_id":"6837426b545896e0b90afb41","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-truck-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134678-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव उटरावाली के निकट मंगलवार को बाइक सवार युवक पुष्पेंद्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन जब उन्हें हायर मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक केे पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात में अनूपशहर के गांव पहाड़पुर निवासी नानक सिंह ने तहरीर दी। बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पुत्र पुष्पेंद्र बुलंदशहर की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव उटरावली के गेट के सामने एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पुष्पेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पुष्पेंद्र को अस्पताल पहुंचाया और उन्हें सूचना दी।
जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो पुष्पेंद्र का हालत गंभीर थी। वहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक ने तोड़ा दम
बुलंदशहर-खुर्जा रोड पर ब्रह्मानंद कॉलेज के समीप रविवार को अलीगढ़ जा रहे युवक राकेश (32) पुत्र अरविंद की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल राकेश को निजी अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के अस्पताल में ही युवक की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने से इंकार किया है।
अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल
बुलंदशहर। कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी निशांत ने तहरीर दी। बताया कि बीते दिनों उनके पिता योगेंद्र सिंह अपनी बाइक से नहर की तरफ जा रहे थे। बीकेडीए कार्यालय के समीप उसके पिता की बाइक में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता चोटिल हो गए और उपचार के दौरान उनकी एक आंख भी निकालनी पड़ी है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार शाम को मोहल्ला साठा निवासी रविंद्र कुमार और उसका साथी राहुल खुर्जा जाने के दौरान वलीपुरा नहर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी तरह नगर कोतवाली में एसएसपी के आदेश पर शास्त्रीनगर निवासी शशि शर्मा ने अपने पुत्र यश शर्मा को बाइक सवार द्वारा टक्कर मारकर घायल करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल यश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नगर क्षेत्र में ही गांव रमपुरा निवासी पीड़ित पिंटू सिंह ने बाइक की टक्कर से रिश्तेदार युवक सुधीश, उसकी पत्नी नीशू एवं बुआ मालवती देवी को घायल करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें घायल नीशू को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।