{"_id":"6775922a3122b1c1320e8bc7","slug":"bike-rider-brother-in-law-and-brother-in-law-died-in-a-road-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-127453-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक सवार जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक सवार जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र के रतनपुर तिराहे पर देर शाम बाइक सवार लखीमपुर निवासी अमर सिंह और गुजरात निवासी उनके साले को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम रतनपुर तिराहे के निकट बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने टक्कर मार दी। मृतकों की शिनाख्त लखीमपुर के थाना मुहम्मदी के गांव बर्बझारी निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह और उनके साले 26 वर्षीय विजय निवासी बलसाद, थाना गुलाबनगर गुजरात के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइक सवार नरौरा की ओर से डिबाई की ओर जा रहे थे। मृतकों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही पिकअप को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पिकअप के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।