फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Big question... who is responsible for Arjun's death

Bulandshahar News: बड़ा सवाल... अर्जुन की माैत का जिम्मेदार काैन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Big question... who is responsible for Arjun's death
औरंगाबाद। जिस युवती के अपहरण का आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से प्रेमी अर्जुन ने आत्महत्या की, उसे पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। दूसरे प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने के बाद वह वहां रह रही थी। अब पुलिस ने अर्जुन की मौत के मामले में दर्ज किए गए मुकदमे में युवती के पिता को जेल भेज दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि अर्जुन की मौत का जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा दो मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव निवासी युवक अर्जुन लोधी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा चार मई को दर्ज कराया था। पुलिस ने अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी थी। अर्जुन गुरुग्राम में रहकर एक सीएनजी पंप पर नौकरी करता था। परिवार के मुताबिक युवती के लापता होने के समय भी वह गुरुग्राम में ही था। इसकी पुष्टि अन्य पंप कर्मियों ने की थी। पुलिस ने परिजनों की बात नहीं मानी और घर में तोड़फोड़ की। साथ ही सात को शाम चार बजे तक अर्जुन को थाने पर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन

परिजनों के कहने पर सात मई की सुबह अर्जुन अपने गांव के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव औरंगाबाद थाना क्षेत्र में ही एक खेत में फंदे से लटका हुआ मिला था। अर्जुन के परिजनों ने लड़की पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में अर्जुन और युवती के बीच अप्रैल में करीब दो सौ से अधिक बार बात होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, युवती की कॉल डिटेल में पड़ोसी गांव निवासी एक अन्य युवक का नंबर भी सामने आया। पुलिस ने इस नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। जिसके बाद युवती को महाराष्ट्र से उक्त युवक के साथ बरामद कर लिया। रविवार को पुलिस दोनों को लेकर बुलंदशहर पहुंची। दोनों ने बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। युवती ने एसएसपी को पत्र भेजकर खुद और प्रेमी की सुरक्षा की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
अर्जुन ने बहन शीतल ने बताया कि उन्होंने पुलिस की फोन पर भाई से बात कराई थी। अन्य पंप कर्मियों से बात कराने पर जानकारी हुई कि अर्जुन घटना के दिन पंप पर ही मौजूद था। इसके बावजूद पुलिस के बार-बार दबिश देने के डर से अर्जुन लगातार भाग रहा था। पुलिस अगर निष्पक्ष होकर जांच करती तो आज अर्जुन जिंदा होता।


दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था
लड़की पक्ष का कहना है कि करीब दो माह पहले युवती के साथ अर्जुन को आपत्तिजनक हालत में गांव में पकड़ा था। तब लड़के को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया था।


युवती को महाराष्ट्र से एक अन्य युवक के साथ बरामद किया गया है। युवती के बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए हैं। साथ ही युवती के पिता को अर्जुन की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed