फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bibinagar soldier injured after being shot in the leg by Pakistani firing

Bulandshahar News: पाकिस्तानी गोलीबारी में पैर में गोली लगने से घायल हुआ बीबीनगर का जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bibinagar soldier injured after being shot in the leg by Pakistani firing
पाकिस्तान की सेना से मुकाबला करते हुए गोली लगने से घायल हुए बीबीनगर का जवान  योगेश। स्रोत: परिज
बीबीनगर (बुलंदशहर)। भारत-पाक सीमा पर तैनात बीबीनगर कस्बा निवासी जवान योगेश राठी आठ मई को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए। गनीमत रही कि गोली उनके पैर में लगी है। उन्होंने परिजनों को इस संबंध में खुद फोन करके सूचना दी और हालत खतरे से बाहर होने की बात भी कही है। वहीं, परिजन उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीबीनगर कस्बा निवासी सुरेंद्रपाल सिंह राठी के पुत्र योगेश राठी भारतीय सेना की 18 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के मेंडर जिले में है। योगेश राठी के भाई विकास राठी ने बताया कि उनकी व परिजनों की प्रतिदिन ही योगेश से फोन पर बात होती थी।
विज्ञापन

बताया कि आठ मई को उनकी ड्यूटी आपरेशन सिंदूर के तहत मेंढर जिले में पाक सीमा पर लगी हुई थी। शाम को योगेश ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पर चल रही गोलाबारी में घायल होने की सूचना दी। योगेश ने बताया कि गोली पैर में लगी है, जिसमें आठ टांके लगे हैं। तैनाती स्थल पर ही मौजूद चिकित्सकों ने जवान का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश के दादा चंद्रपाल सिंह राठी ने बताया कि योगेश का सपना देश की सेवा करने का था। जिसको लेकर वो हमेशा तैयार रहता था। योगेश की पत्नी शीतल अपने दोनों बच्चों नकुल व प्राची के साथ बुलंदशहर में रहती हैं। परिजन लगातार योगेश के संपर्क में हैं और उनसे बात कर रहे हैं। साथ ही गांव में भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed