{"_id":"64e0f967a98180a5af027b06","slug":"bhavishya-and-navansh-became-head-boy-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3138-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भविष्य और नवांश हेड बॉय और तन्वी बनीं हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भविष्य और नवांश हेड बॉय और तन्वी बनीं हेड गर्ल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र परिषद का गठन और अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। छात्र परिषद में छात्र भविष्य गोस्वामी और नवांश वत्स को हेड बॉय और छात्रा तन्वी गोयल व श्रीशा सिंह को हेड गर्ल बनाया गया।
डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि छात्र परिषद के गठन और अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि अरुणा प्रदेश सरकार के सलाहकार डॉ. एचके पालीवाल और विशिष्ट अतिथि बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ.अंकुर लाठर रहीं। छात्र परिषद में अन्य छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सभी छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अलंकरण समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। संचालन छात्रा विदुषी कौशिक, मो. अरहान, अवि गोयल और अनुष्का सिंह ने किया। इस दौरान डीपीएस बुलंदशहर की एसएमटी की अध्यक्ष वृंदा स्वरूप, उप प्रधानाचार्य स्वाति रावत, भावना गुप्ता, डॉ.गौरव शर्मा और प्रियंका मिश्रा समेत विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।