{"_id":"67c5dd4ed8469f9e330ee1a9","slug":"bhanwar-singh-murder-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130402-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवर सिंह हत्याकांड : एक और आरोपी गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवर सिंह हत्याकांड : एक और आरोपी गांजे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलावठी। रामनगर निवासी भंवर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल दूसरे आरोपी परवेज निवासी गांव खुशहालपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। परवेज ने मुख्य आरोपी मुजाहिद से मृतक भंवर सिंह का फोन लिया था। पुलिस ने आरोपी से भंवर सिंह का फोन और 2.50 किग्रा गांजा बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि परवेज को सोमवार सुबह गांव खुशहालपुर अंडरपास के निकट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास एक थैला था, जिसमें गांजा था। 25 फरवरी की रात को परवेज भी धौलाना मार्ग स्थित जेपी फार्म हाऊस पर बरात में उड़ाए गए रुपये बटोरने गया था। वहीं पर मुजाहिद उर्फ लंगड़ा भी था। परवेज ने भंवर सिंह को नशे की हालत में देखा और उन्हें दुकान के सामने सीढि़यों पर बैठाकर चला गया।
इसके बाद मुजाहिद उर्फ लंगड़ा आ गया और भंवर सिंह के पास बैठ गया। मुख्य आरोपी मुजाहिद ने भंवर सिंह से मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद परवेज वहां गया तो मुजाहिद ने भंवर सिंह से छीना गया मोबाइल उसे दे दिया। पुलिस मुजाहिद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर चुकी है।