फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhai dooj

भाई दूज : मंगल तिलक के लिए चार शुभ मुहूर्त, पहला सुबह 11.48 से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bhai dooj
भाई दूज : मंगल तिलक के लिए चार शुभ मुहूर्त, पहला सुबह 11.48 से
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाई दूज शनिवार को है। भैयादूज के दिन बहनें भाई को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके इस बार भाई दूज पर चार शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला शुभ मुहूर्त अभिजीत योग में सुबह 11.48 से दोपहर 12.33 तक रहेगा।
भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक माना जाने वाला यह त्योहार छह नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन यमुना स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को टीका करती हैं और भाई उन्हें उपहार भेंट करते हैं। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाला त्योहार को भाई दूज या भैयादूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। इस त्योहार के पीछे एक किंवदंती है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी यानि यमुना को इसी दिन दर्शन दिए थे। जो बहुत दिन से उनसे मिलने के लिए तरस रही थीं। यमी अपने घर भाई को देखकर काफी खुश हुईं। यम ने खुश होकर अपनी बहन को वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति होगी। इस दिन भाई-बहन द्वारा यमुना नदी में स्नान करने का बड़ा महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि भाई दूज पर इस बार चार मुहूर्त बन रहे हैं। पहला शुभ मुहूर्त अभिजीत योग जो सुबह 11.48 से दोपहर 12.33 तक रहेगा। इसके बाद दूसरा चर योग दोपहर 12.10 से 01.34 बजे तक रहेगा। इसके बाद तीसरा लाभ योग का शुभ मुहूर्त दोपहर 01.34 से 02.58 बजे तक रहेगा। जबकि चौथा यानी अमृत योग का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 02.58 बजे से शुरू होकर शाम 04.21 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई को तिलक कर सकेंगी। शुक्रवार को बहनों ने बाजार में जाकर भाई को टीका करने के लिए गोला आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed