फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhagat Singh House won the Kabaddi competition

Bulandshahar News: भगत सिंह हाउस ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh House won the Kabaddi competition
सिकंदराबाद कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी दांव पेंच आजमातेहुए संवाद
सिकंदराबाद। दिल्ली रोड स्थित आरवी हायर एजुकेशनल एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में चल रही छह दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी और खो-खो का आयोजन किया गया। शुभारंभ सचिव पुनीत शर्मा, सहसचिव अंकित भाटी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


प्रबंध समिति ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मैच में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को हराया। भगत सिंह हाउस को हराकर अशोका हाउस विजयी रहा। फाइनल मुकाबला भगत सिंह हाउस, अशोका हाउस के बीच खेला गया। जिसमें भगत सिंह हाउस विजयी रहा। अशोका हाउस उपविजेता, भगत सिंह हाउस तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप, शिवाजी हाउस के बीच खेला गया। महाराणा प्रताप हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन

शिवाजी हाउस उपविजेता रहा। भगत सिंह हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य डॉ. संजय,डॉ.एसएन शर्मा, डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रो. ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रो. कपिल शर्मा, प्रो. शीशपाल सैनी, डॉ. मुकेश यादव, प्रो. राहुल शर्मा, प्रो. रोहित, प्रो. संतोष कुमार शर्मा,प्रो. नीलेश, प्रो. शिखा नागर, प्रो. मनीषा गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र विशाल राणा, सुशांत सागर, प्रज्ज्वल सिंह, हर्ष भाटी, शिवम राणा, विशाल भाटी, लकी नागर, साहिब शेक, अंकित नागर, साहिल, श्याम प्रताप, निशांत कुमार, दिपांशु राघव, अंशुल आदि ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक कमेटी में शुभम शर्मा, विपिन प्रजापति, सायाना, खुशी, शालनी, वीना तिवारी रहे। चेयरमैन वेदराम शर्मा, महासचिव श्रीपाल भाटी ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, कॉलेज स्टॉफ की सराहना की।

सिकंदराबाद कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी दांव पेंच आजमातेहुए संवाद

सिकंदराबाद कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी दांव पेंच आजमातेहुए संवाद

सिकंदराबाद कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी दांव पेंच आजमातेहुए संवाद

सिकंदराबाद कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी दांव पेंच आजमातेहुए संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed