{"_id":"589374ba4f1c1b313de83cdf","slug":"beti-bachao-are-divided-to-form-bogus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ...के बंट रहे फर्जी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ...के बंट रहे फर्जी फार्म
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ...के बंट रहे फर्जी फार्म
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर केंद्र सरकार से एक लाख रुपये मिलने का झांसा देकर गांव-गांव में फर्जी फार्म बंट रहे हैं। शिक्षण संस्थानों की छात्राएं फार्म भरकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंच रही हैं। इन फार्मों को देख अफसर भी हैरान हैं। अफसरों ने इस तरह की कोई योजना न होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम से छपे इस फार्म पर छात्राओं के नाम, पते, एकाउंट नंबर आदि का ब्यौरा मांगा गया है। फार्म के सबसे नीचे अंकित है कि केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को एक लाख रुपये देने की योजना बनाई है। यह योजना देशभर में लागू है और केंद्र सरकार ने योजना बनाकर राशि भी स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
इस फार्म को भरकर छात्राएं डीआईओएस, बीएसए, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग और रोजगार कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंच रही हैं। इन फार्मों को देखकर अफसर भी हैरान हैं। बृहस्पतिवार को फार्म जमा करवाने पहुंची डीएवी कॉलेज की छात्रा स्वाति, कंचन और महक आदि ने बताया कि उन्हें यह फार्म गांव में ही मिले हैं और कुछ दिन पहले शिक्षण संस्थानों में भी वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया था कि केंद्र सरकार छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक लाख रुपये देगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमन कुमार और डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वह किसी के झांसे में ना आएं । इस तरह का कोई आवेदन किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा नहीं किए जा रहे हैं।