फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Berne old staff of the Department of disappearing overnight, sitting investigation

रातभर गायब रहा बर्न विभाग का स्टाफ, बैठी जांच

Sun, 08 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 08 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Berne old staff of the Department of disappearing overnight, sitting investigation
dm - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में डीएम की सख्ती के बाद वर्षों बाद खुले बर्न विभाग की पोल अभी से खुलनी शुरू हो गई है। बर्न विभाग के कर्मचारी रात-रातभर गायब रहते हैं और मरीज तड़पते रहते हैं। मामला खुलते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्थित बर्न विभाग वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। सभी संशाधन होने के बावजूद कमजोर इच्छाशक्ति के कारण बर्न विभाग का ताला नहीं खुल पा रहा था। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम शुभ्रा सक्सेना बंद पड़े बर्न विभाग को देखकर बिफर पड़ी थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तब 28 अप्रैल तक बर्न विभाग शुरू कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने इधर-उधर से स्टाफ को मैनेज कर 28 अप्रैल को बर्न विभाग शुरू करा दिया। शनिवार रात सीएमओ के पास तीमारदारों के फोन पहुंचे कि बर्न विभाग में कोई स्टाफ मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने अस्पताल के ही एक कर्मचारी को मौके पर भेजकर दिखवाया तो वास्तव में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान को सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बर्न विभाग को खुले हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और इस प्रकार की लापरवाही सामने आने लगी है।


सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि तीमारदारों की शिकायत मिली थी कि बर्न विभाग में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। एक कर्मी को मौके पर भेजकर दिखाया गया तो मामला सही मिला। डिप्टी सीएमओ को जांच सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed