फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   B.Ed entrance exam will be held in two shifts, photo state shops will remain closed

Bulandshahar News: दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से परीक्षा एक जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक आर्ब्जवर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन पर करीब दो हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए डीएवी पीजी कॉलेज, आईपी कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सचल दल भी बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटुथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि इस दौरान परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे व पीसीओ आदि नहीं खुलेंगे। परीक्षा अवधि में सभी बंद रहेंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed