फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   B.Ed entrance exam will be held at four centers

Bulandshahar News: चार केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held at four centers
बुलंदशहर। जिले में नौ जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा के लिए चार केंद्रों पर मुहर लग गई है। परीक्षा में 2500 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से कराई जाने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बन गए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर और डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों पर परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। साथ ही प्रश्नपत्र और परीक्षा सामग्री को भी कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। सात जून तक सभी जिलों के कोषागार में प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के बीच होगी।
विज्ञापन

जिले में सिटी इंचार्ज, बीयू के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, डिप्टी नोडल अधिकारी और कोषाधिकारी इन पेपरों को सुरक्षित रखवाएंगे। नौ जून की सुबह पांच बजे पहली पाली की परीक्षा के लिए कोषागार से केंद्रों को प्रश्नपत्र भिजवाए जाएंगे। दूसरी पाली के लिए सुबह नौ बजे कोषागार से पेपर केंद्रों को पेपर भिजवाए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका की तीन प्रतियां होंगीं। एक प्रति परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। एक प्रति कोषागार में जमा होगी। जबकि, मूल प्रति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम लेकर आएगी। प्रत्येक केंद्र पर जहां पर कड़ी सुरक्षा होगी तो वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाने वाली गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed