फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BDA is now able to buy land directly from farmers

अब बीडीए सीधे किसानों से खरीद सकेगा जमीन

Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
BDA is now able to buy land directly from farmers
जमीन - फोटो : अमर उजाला

जनपद में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा 61 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। बोर्ड बैठक में 61 करोड़ के व्यय और करीब 60 करोड़ के आय प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में बीडीए द्वारा सीधे किसानों से जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके अलावा यमुनापुरम के विकास के नाम पर पालिका को दिए गए एक करोड़ रुपये का हिसाब भी मांगा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आमदनी का कुल 59 करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा जनपद में विकास कार्य के नाम पर कुल 61 करोड़ रुपये के खर्च का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन प्रस्तावों में नगर की बीडीए द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों में विकास कार्य के अलावा बीडीए की सीमा में आ रहे नगर क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीडीए द्वारा कॉलोनी या किसी अन्य काम के लिए जमीन लेने का तरीका भी बदल दिया गया है। अब बीडीए किसी भी जमीन को अधिग्रहण नहीं करेगा। बीडीए द्वारा किसी जमीन स्वामी से जमीन को खरीद लिया जाएगा। एक्सईएन मणिकांत गुप्ता, आरके माहेश्वरी, योगेश रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed