फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bathing on the banks of Ganga on the full moon of Sawan chants of Har Har Gange echoed crowds of devotees gath

बुलंदशहर: सावन की पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान, गूंजा हर-हर गंगे का जयकारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sat, 09 Aug 2025 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 03:42 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले भर के गंगा घाटों पर सावन माह पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में हर-हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान कर श्रद्धलुओं ने सुख-समृद्धि और धन धान्य की कामना की।

विज्ञापन
Bathing on the banks of Ganga on the full moon of Sawan chants of Har Har Gange echoed crowds of devotees gath
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले भर के गंगा घाटों पर सावन माह पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में हर-हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान कर श्रद्धलुओं ने सुख-समृद्धि और धन धान्य की कामना की। अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा समेत सभी घाटों पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं का बारिश होने के बाद भी शनिवार को पूरे दिन आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन


अनूपशहर में गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही परिवार सहित गंगा स्नान के लिए पहुंचे। बारिश और बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए मस्तराम घाट,बबस्टरगंज, दिनेश, लाल महादेव व कच्चे घाटों और अन्य घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर, मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करके पुण्य कमाया। पुरोहितों ने रक्षा सूत्र बांधें। हिंदू धर्म में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अनूपशहर में गंगा का विशेष महत्व है, जिसके कारण दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने आते हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की थी। श्रद्धालु बैरिकेडिंग से आगे जाकर स्नान कर रहे थे। गोताखोरों द्वारा बार-बार सचेत करने के बावजूद लोग नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा को स्वयं सक्रियता दिखानी पड़ी। उन्होंने गंगा घाट पर माइक लेकर परशुराम घाट पर श्रद्धालुओं को सचेत किया। उन्होंने बार-बार अनुरोध किया कि लोग सुरक्षित स्नान करें और अपने परिवार की भी चिंता करें। इसी तरह अहार, कर्णवास और नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान के लिए खूब श्रद्धा उमड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं को गंगा के गहरे जल में न जाने के लिए तैनात पुलिस सचेत करती रहीं। घाटों पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक स्नान चलता रहा और हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed