फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Old e-challan system halted; challans to be issued via Next-Gen 2.0 now.

Bulandshahar News: पुरानी ई-चालान व्यवस्था पर रोक, अब नेक्स्ट-जेन 2.0 से होंगे चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के लिए ई-चालान की पुरानी व्यवस्था पर रोक लग गई है। अब बुलंदशहर समेत प्रदेश में नेक्स्ट जेन ई-चालान 2.0 एप लागू कर दिया है। इसको लेकर बुलंदशहर एआरटीओ व यातायात विभाग को भी निर्देश मिले हैं। अब पुरानी ई-चालान प्रणाली से कोई भी नया चालान नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

पुराने पोर्टल पर लंबित चालान और जरूरी अभिलेखों को नई प्रणाली में स्थानांतरित (माइग्रेट) करने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को नई व्यवस्था से 15 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि सोमवार से बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में नई प्रणाली नेक्स्ट जेन ई-चालान 2.0 एप लागू कर दिया गया। नया एप आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम होगा।
विज्ञापन

इसमें फोटो, वीडियो साक्ष्य के साथ तत्काल चालान जनरेट करने, ऑनलाइन भुगतान और रियल टाइम डेटा ट्रैकिंग की भी सुविधा दे गई है। नई प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और चालान प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। साथ ही फर्जी चालान और तकनीकी खामियों पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एप के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब नए एप से ही चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को 15 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की गई। इसमें दोपहिया वाहन सवार व पीछे बैठे यात्री के हेलमेट न लगाने पर भी कार्रवाई की गई।

एप से कर सकेंगे चालान का भुगतान

विभागीय अफसरों के अनुसार नई प्रणाली नेक्स्ट जेन ई-चालान 2.0 एप से चालान होने पर वाहन चालक तत्काल क्यूआर कोड से जुर्माना अदा कर सकेंगे। इसके लिए वाहन स्वामी को कोर्ट या किसी अधिकारी के पास नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed