{"_id":"6abd507429231e3ce201f3b2","slug":"ad-and-jd-conducted-a-surprise-inspection-of-the-chc-irregularities-were-found-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-166959-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएचसी का एडी और जेडी हेल्ड ने किया आकस्मिक निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएचसी का एडी और जेडी हेल्ड ने किया आकस्मिक निरीक्षण, मिली खामियां
विज्ञापन
गुलावठी सीएचसी का निरीक्षण करते एडी व जेडी हेल्थ। संवाद
गुलावठी। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार शाम एडी और जेडी हेल्थ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। स्टाफ बिना यूनीफॉर्म के कार्य करते मिले। जेडी हेल्थ ने इसके लिए सीएमओ को निर्देश देकर सुधार करवाने को कहा है। साथ ही अन्य सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
एडी हेल्थ डॉ. मनोज कुमार सेन व जेडी हेल्थ डॉ. अशोक तालियान ने बुधवार को संयुक्त सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। अफसरों की जांच के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक एक्सपायर इंजेक्शन मिलने की बात सामने आई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। जेडी हेल्थ डॉ. अशोक तालियान ने कहा कि परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली।
शौचालयों में भी गंदगी नजर आई। मरीजों ने वार्ता के दौरान दवाएं पर्याप्त न मिलने व ब्लड जांच की भी सुविधा कम दिए जाने की बात कही। सीएचसी प्रभारी को नियमित साफ-सफाई कराने, कर्मचारियों के ड्रेस में रहने, गर्भवती का कार्ड से इलाज किए जाने व मरीजों को बीमारी के अनुसार पर्याप्त दवा उपलब्ध होने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ को अन्य सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।