{"_id":"649b1075c1886e379f0877c5","slug":"barricading-will-be-done-at-ganga-ghats-before-kanwar-yatra-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1017-141848-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों पर होगी बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों पर होगी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
अनूपशहर का बबस्टरगंज गंगा घाट, जहां शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी बैरीकेटिंग।
अनूपशहर। जिले में शिवरात्रि से पहले अनूपशहर और नरौरा में कांवड़ मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पर बुलंदशहर के अलावा आसपास के जिलों के लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए पहुंचते हैं। बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ गया है। नगर पालिका अनूपशहर और जिला प्रशासन ने घाटों पर बैरिकेडिंग की तैयारी की है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर बने गड्ढों को मेला शुरू होने से पहले भरा जाएगा।
चार जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। जिले में अनूपशहर समेत अहार, कर्णवास, रामघाट और राजघाट समेत गंगा के अन्य घाटों से भी शिवभक्त कांवड़ लेने आते हैं। अनूपशहर में कांवड़ यात्रा का मुख्य मेला रहेगा। इसलिए यहां पर लगातार प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को लेकर निरीक्षण करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल और ईओ संजय वर्मा ने बताया कि कांवड़ मेला 13 से शुरू होगा। जो 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बबस्टर गंज मुख्य मेला क्षेत्र रहेगा। जबकि मस्तराम घाट, लाल महादेव घाट, दिनेश घाट, कुंज घाट समेत अन्य घाटों पर भी शिव भक्त कांवड़ भरेंगे। ऐसे में कस्बे की सड़कों में बने गड्ढों को भरा जाएगा। गंगा में जल स्तर बढ़ गया है, घाटों पर बैरिकेटिंग की जाएगी, जिससे शिवभक्त सुरक्षित कांवड़ भर सकेंगे। इसके अलावा नाव और गोताखोर की व्यवस्था की जाएगी। यह सभी कार्य कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो। संबंधित अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखेंगे। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहे। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई करेें।