{"_id":"58c433f34f1c1b8322dc809b","slug":"baracket-can-not-even-save-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज भी नहीं बचा पाए ‘जमानत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गज भी नहीं बचा पाए ‘जमानत’
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गुड्डू पंडित
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की आंधी ऐसी चली कि सपा, कांग्रेस और रालोद के दिग्गजों की जमानत भी जब्त हो गई। जीत की हैट्रिक लगाने सियासी मैदान में उतरे विधायक गुडडू पंडित को सदर सीट पर जमानत गवानी पड़ी। स्याना सीट पर कांग्रेस के आरिफ मौ. खान और सदर सीट से सपा के उम्मीदवार शुजात आलम की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
खासबात यह है कि 68 में से महज 19 प्रत्याशी जमानत बचा पाए। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से कुल मतदान का 1/6 वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की जमानत राशि ही वापस मिलने का नियम है। निर्वाचन आयोग इससे कम वोट प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर लेता है।
विज्ञापन
जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में 68 उम्मीदवार किस्मत आजमाने उतरे थे। सदर सीट पर दो लाख 41 हजार 082 वोट डाले गए। कुल मतदान का 1/6 वोट 40180 होता है। सपा के शुजात आलम को 24119 और रालोद के श्री भगवान उर्फ गुडडू पंडित को 17216 मत मिल पाए।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में आशा यादव की जमानत जब्त हो गई। अनूपशहर में रालोद के होशियार सिंह जमानत नहीं बचा सके। होशियार सिंह निर्दलीय और जनता दल के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। डिबाई से रालोद के सत्यवीर यादव, स्याना से ठाकुर सुनील सिंह, शिकारपुर से मुकेश शर्मा की जमानत भी जब्त कर ली गई। दिग्गज कुल मतदान का छठा हिस्सा वोट भी नहीं प्राप्त कर सके।
जमानत जब्त कराने वाले दिग्गज
प्रत्याशी पार्टी सीट
गुडडू पंडित रालोद सदर
शुजात आलम सपा सदर
आरिफ मौ. खान कांग्रेस स्याना
उदयकरन दलाल कांग्रेस शिकारपुर
आशा यादव रालोद सिकंदराबाद
होशियार सिंह रालोद अनूपशहर
मुकेश शर्मा रालोद शिकारपुर
मनोज गौतम रालोद खुर्जा
विधानसभा चुनाव में 49 प्रत्याशियों को कुल मतदान का 1/6वां हिस्सा वोट नहीं मिला। महज 19 प्रत्याशियों को 1/6 वोट मिल पाए। 1/6 वां हिस्सा वोट नहीं पाने वाले केंडीडेटस की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।
-आंजनेय कुमार सिंह
जिला निर्वाचन अधिकारी