फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ban on polythene bags is neutralized.

बड़े स्टोर्स ने की तौबा, छोटे व्यापारियों ने धड़ल्ले से बेचा

Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ban on polythene bags is neutralized.
पॉलीथिन प्रयोग पर पाबंदी का असर जनपद में मिलाजुला रहा। बृहस्पतिवार को जहां बड़े और नामचीन स्टोर्स में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं किया गया। वहीं, बाजार में छोटे दुकानदारों ने खुलेआम पॉलीथिन का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध भले ही लग गया हो लेकिन बाजार में इसका मिलाजुला असर दिखाई दिया। अंसारी रोड, चौक बाजार, दिल्ली रोड, डीएम रोड, काली नदी रोड पर दुकानदारों ने बेरोकटोक पॉलीथिन मे सामान की डिलीवरी की।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि सरकार को पॉलीथिन पर पाबंदी लगाने से पहले इसका विकल्प तैयार करना चाहिए था। दुकानदार को सामान बेचना है। ग्राहक अपने साथ थैला लाएंगे नहीं। ऐसे में दुकानदार अपना सामान ग्राहक को कैसे डिलीवर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजी डे, फैमिली बाजार में लगी पाबंदी
इजी डे और फैमिली बाजार के शोरूम पर पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। बुधवार से ही शोरूम में पॉलीथिन की बिक्री बंद करने के संबंध में प्रचार किया जा रहा था।

इन फैमिली मार्केट में बृहस्पतिवार को पॉलीथिन में डिलीवरी बंद कर दी गई। ऐसे में कई ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।

व्यापारियों के सहयोग से चलेगा अभियान: डीएम
डीएम बी चंद्रकला ने कहा कि बाजार में पॉलीथिन का विकल्प कम है। व्यापारियों से कहा गया है कि पॉलीथिन का नया स्टॉक न खरीदें। इसको लेकर 27 जनवरी को व्यापारियों के साथ बैठक होगी।

बैठक में व्यापारियों की सहमति से पॉलीथिन के विकल्प पर विचार विमर्श होगा। इसके बाद जिला और तहसील स्तर पर निगरानी कमेटियां बाजार में घूम घूमकर पॉलीथिन की बिक्री को रोकेंगे।

पॉलीथिन से तौबा, इनका करें प्रयोग
कपड़े का थैला, रेडीमेड बैग, हैंड मेड थैला, कागज का थैला, डिब्बा, कार्टून आदि का प्रयोग सामान को लाने और ले जाने में किया जा सकता है।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है पॉलीथिन
पॉलीथिन के निर्माण में घातक रासायनों का प्रयोग किया जाता है। रसायन युक्त पॉलीथिन में खाने पीने की सामग्री की पैकिंग भी की जाती है। ऐसी पॉलीथिन में भोज्य सामग्री का लाना ले जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

व्यापारियों के पास पॉलीथिन का विकल्प क्या हो सकता है, इसके लिए व्यापारियों के साथ 27 जनवरी को बैठक की जाएगी। उनके सहयोग से आगे की कार्रवाई होगी। शासन के आदेश का पालन कड़ाई से होगा।

- बी. चंद्रकला, डीएम, बुलंदशहर

धड़ल्ले से हुआ पॉलीथिन का प्रयोग
हाईकोर्ट के कडे़ रुख के बाद भले ही प्रदेश भर में पॉलीथिन पर पाबंदी लग गई हो लेकिन पॉटरी नगरी के व्यापारियों पर पाबंदी का कोई असर नजर नहीं आया।

रोजमर्रा की तरह आदेश के पहले दिन बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों ने धड़ल्ले से पॉलीथिन में भरकर सामान बेचा। स्थानीय लोग भी फैसले से अंजान नजर आए।

नगर में कहीं भी कपडे़ के थैले इस्तेमाल होते नजर नहीं आए। अधिकारियों ने भी अब तक फैसला कड़ाई से लागू नहीं करवाया है। मामले में एसडीएम इंदूप्रकाश सिंह ने बताया कि माननीय कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पॉलीथिन प्रयोग रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed