फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bad sun greets humidity after rain

Bulandshahar News: बारिश के बाद निकली धूप ने बढ़ाई उमस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
लगातार बदल रहे मौसम की रंगत के बीच शुक्रवार सुबह बादल छा गए। जिले में जगह-जगह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक और बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 79 फीसदी और हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बादल छा रहे तो कभी धूप निकल रही है। उमस और गर्मी भी अपना रंग दिखा रही है। ऐसे मौसम के बीच शुक्रवार सुबह अचानक बादल छा गए और हवा ने भी रफ्तार पकड़ ली। इस बीच शिकारपुर, डिबाई, कोड़ और बीबीनगर समेत कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई, जबकि शेष जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, जिससे लग रहा था कि अब उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। दोपहर बाद बादल कम हो गए और धूप निकलते ही उमस व गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी कई दिन तक बारिश होने के साथ तापमान कम होने की संभावना है। शनिवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ जलभराव



स्याना में शुक्रवार सुबह से हुई बारिश से कई जगह सड़कें पानी में डूब गईं और कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। स्कूल जाने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार, राज मार्केट, दर्शन बाजार, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगो को भारी परेशानी हुई। दुकानों और घरों में पानी भर गया। इससे सामान भी खराब हो गया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीच सड़क पर बंद हुए वाहनों को धक्के देकर निकालना पड़ा। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो का कहना है कि बुगरासी चौराहे की पुलिया ऊंची होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed