फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ayush, Mahi Sirohi, Pankaj emerged winners in shooting

Bulandshahar News: आयुष, माही सिरोही, पंकज बने निशानेबाजी में विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ayush, Mahi Sirohi, Pankaj emerged winners in shooting
जीरो कूल शूटिंग रेंज पर सांसद खेल स्पर्धा के विजेता निशानेबाजों को सम्मानित करते भाजपा जिला अध्
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज पर शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के शूटरों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। एयर राइफल वूमेन वर्ग में माही सिरोही व मेन वर्ग में आयुष राघव विजेता रहे। एयर पिस्टल मेन वर्ग में पंकज कुमार, लिटिल चैंप वर्ग में मैत्रेय यादव व मेन हैंडीकैप वर्ग में पुवांश कुमार विजेता रहे। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करीब 100 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने निशानेबाजों का उत्साहवर्धन कर सरकार की तरफ से चल रही खेलो इंडिया की जानकारी दी। एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि एयर राइफल मेन वर्ग में आयुष राघव प्रथम, निशांत कुमार द्वितीय और अनुज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। एयर राइफल वूमेन वर्ग में माही सिरोही प्रथम और कांचिका द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

एयर पिस्टल मेन वर्ग में पंकज कुमार प्रथम, अर्जुन द्वितीय और शाहरुख खान तृतीय स्थान पर रहे। एयर पिस्टल लिटिल चैंप वर्ग में मैत्रेय यादव प्रथम, रियांश अग्रवाल द्वितीय व नैना कुमार तीसरे स्थान पर रहे। एयर पिस्टल मेन हैंडीकैप वर्ग में पुवांश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया कि सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, मनोज प्रधान, धर्मपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने मेडल पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच राहुल शर्मा, हरजीत सिंह डागुर समेत अन्य शूटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed