फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Automatic weather stations will be built in 16 blocks and rain measuring instruments will be installed in 946 gram panchayats

Bulandshahar News: 16 ब्लॉकों में बनेंगे स्वचालित मौसम स्टेशन व 946 ग्राम पंचायतों में लगेंगे वर्षा मापक यंत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Automatic weather stations will be built in 16 blocks and rain measuring instruments will be installed in 946 gram panchayats
ग्राम पंचायत पर इस तरह के लगाए जाएंगे वर्षा मापक यंत्र।
बुलंदशहर। ब्लाॅक और ग्राम पंचायतों पर एक अच्छी पहल शुरू होने वाली है। शीघ्र ही जिले के सभी 16 ब्लाॅक मुख्यालय पर स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना होगी। वहीं 946 ग्राम पंचायतों में वर्षा मापक यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए भूमि के सर्वे का काम शुरू हो गया है। संबंधित यंत्रों की स्थापना से तापमान, आद्रता, हवा की गति, बारिश होने के अनुमान व बारिश की मात्रा समेत मौसम संबंधित अन्य कई प्रकार की जानकारियां लोगों को हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव के अनुसार मौसम से संबंधित जानकारियां पल-पल लोगों को उपलब्ध कराने को लेकर अब यह जिला भी शीघ्र ही हाइटेक होने जा रहा है। इसे लेकर कृषि विभाग ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालय बुलंदशहर, गुलावठी, लाखावटी, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, अरनिया, सिकंदराबाद, अनूपशहर, डिबाई, दानपुर, सियाना, बीबीनगर, जहांगीराबाद, ऊंचा गांव और अगौता में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीनों से लैस ऐसे स्टेशन से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लोगों को आसानी से हो सकेगी। वहीं जिले की सभी 946 ग्राम पंचायत में वर्षा मापक यंत्र भी लगाया जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से स्टेशन व मापक यंत्र की स्थापना के लिए भूमि के सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही मशीनों को लगाया जाना शुरू हो जाएगा, इसका सीधा लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत सहायक पर होगी पूरा रिकार्ड रखने की जिम्मेदारी
जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि स्वचालित मौसम स्टेशन व वर्षा मापक यंत्र की स्थापना के लिए भूमि के चिह्नांकन का काम शुरू हो गया है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संबंधित यंत्रों की स्थापना कर दी जाएगी। इनके संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर होगी। साथ ही इसका पूरा रिकार्ड पंचायत सहायक को रखना होगा।


स्टेशन बनने और वर्षा मापक यंत्र लगने से किसानों को मौसम से संबंधित जानकारी समय पर मिल सकेगी। जल्द ही यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - कुलदीप मीना, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed