फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Auto driver killed, father and daughter injured in Pilkhuwa accident

Bulandshahar News: पिलखुवा में हुए हादसे में ऑटो चालक की मौत, पिता-पुत्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Auto driver killed, father and daughter injured in Pilkhuwa accident
बीबीनगर से मृतक मोनू का फाइल फोटो।
बीबीनगर। हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बीबीनगर के एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के गांव चित्सोना अल्लीपुर में मातम पसर गया।
विज्ञापन




बीबीनगर के गांव चित्सोना अल्लीपुर निवासी मोनू (35) ऑटो चालक थे। वह रोजाना की तरह अपने ऑटो से गांव से गाजियाबाद आते-जाते थे और दिन में आइसक्रीम की सप्लाई का काम करते थे। रविवार को पिलखुवा में मोनू का ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ऑटो चालक मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार इसी गांव के निवासी तेजवीर सिंह और उनकी बेटी शगुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मोनू की मौत की सूचना जैसे ही गांव और परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। गांव के अनेकों ग्रामीण और परिजन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि मृतक मोनू दो पुत्रियों के पिता थे। मोनू की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed