फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Authority's bulldozer runs on two unauthorized colonies

Bulandshahar News: दो अनाधिकृत काॅलोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Authority's bulldozer runs on two unauthorized colonies
सिकंदराबाद में अना​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता सचल प्रवर्तन दल। स्त्रोत - प्रा​धिकरण
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने मंगलवार को सिकंदराबाद-जोन में अनाधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया। सचल प्रवर्तन दल ने इस दौरान पुराने जीटी रोड व पचौता रोड पर बन रही दो अनाधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनी बना प्लॉट बना विक्रय करने की सूचना पर सचल प्रवर्तन दल को मौके पर जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जोन-सिकंदराबाद में टीम को पुराने जीटी रोड पर मनोज व मुकेश ने करीब 10 बीघा भूमि पर और पचौता रोड पर मो. असलम ने करीब सात बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान डेडीकेटिड/नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

--
Iप्राधिकरण क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनी काट भूखंड विक्रय किए जाने पर 17 बीघा में बन रही काॅलोनी को ध्वस्त करवा दिया गया है। प्राधिकरण का अनाधिकृत काॅलोनी पर ध्वस्तीकरण व बिना मानचित्र स्वीकृत निर्माण सीलिंग का अभियान जारी रहेगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed