फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ATVM installed at Khurja and Dankaur stations, will be able to issue tickets themselves

Bulandshahar News: खुर्जा व दनकौर स्टेशन पर लगा एटीवीएम, खुद जारी कर सकेंगे टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
ATVM installed at Khurja and Dankaur stations, will be able to issue tickets themselves
एटीवीएम से टिकट निकलते यात्री।  - फोटो : रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा और दनकौर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को टिकट के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। प्रयागराज रेलवे मंडल ने दोनों स्टेशन पर शुक्रवार को दो नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगवा दी है। स्टेशन पर एटीवीएम मशीन लगने से यात्रियों को टिकट के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, यात्री नकद या यूपीआई से टिकट ले सकेंगे।
खुर्जा और दनकौर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन काफी यात्रियों का आना-जाना रहता हैं। रेलवे स्टेशन पर पूर्व में एटीवीएम मशीनें लगी हुई थीं, जो काफी समय से खराब पड़ी थी। मशीन खराब हो जाने पर यात्रियों को काउंटर पर लाइन में लगकर टिकट लेनी पड़ रही थी। देरी से स्टेशन पहुंचने पर कभी-कभी यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ जाता था।
विज्ञापन

यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए प्रयागराज रेजवे मंडल ने खुर्जा और दनकौर रेलवे स्टेशन के साथ करीब 33 स्टेशनों पर नई एटीवीएम मशीनें लगवाई हैं। जिससे यात्री स्वयं टिकट ले सकें। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी के निर्देश पर खुर्जा व दनकौर रेलवे स्टेशन पर नई एटीवीएम मशीन लगवा दी गई हैं। नई एटीवीएम मशीन में यात्री नकद या यूपीआई से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। नई एटीवीएम लगने से यात्रियों का काफी समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed