फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt to sucide by farmer

ग्राम प्रधान से विवाद के बाद किसान ने खाया जहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद किसान ने खाया जहर, हायर मेडिकल सेंटर रेफर
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा में राजस्व टीम के सामने ग्राम प्रधान व किसान के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हाथापाई हुई इसके बाद किसान ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मामले में प्रधान ने किसान के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरौरा में ग्रामसमाज की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने व काश्तकारों को उनकी जमीन पर काबिज कराने के लिये एसडीएम द्वारा चकबंदी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई थी। मंगलवार को टीम द्वारा ग्रामसमाज की जमीन की निशानदेही का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान हजारीलाल सैनी व काश्तकार रोहताश के बीच विवाद व मारपीट हो गई। जिसमें ग्राम प्रधान चोटिल हो गए व रोहताश ने मौके पर कीटनाशक दवा पी ली। कीटनाशक दवा पीने पर परिजन रोहताश को गांव से अनूपशहर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसडीएम पदम सिंह ने टीम प्रभारी सीओ चकबंदी मातवर सिंह द्वारा पुलिस को लेकर गांव सिरौरा मौके पर न पहुंचने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने को लेकर रोहताश ने प्रधान के साथ मारपीट की है। काश्तकार रोहताश सैनी का आरोप है कि वह गरीब व कमजोर आदमी है। ग्राम प्रधान द्वारा उसके साठ साल पुराने बाग को जिसमें ईख खड़ी है पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे गुस्से में आकर उसने कीटनाशक दवा पी ली है। रोहताश के कीटनाशक दवा पी लेने के बाद प्रशासन में हड़कंप गया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह आनन फानन में सीएचसी पहुंचे तथा पीड़ित का उपचार कराया। सीएचसी पर पर्याप्त साधन की उपलब्धता न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मामले में ग्राम प्रधान ने किसान रोहताश व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed