{"_id":"65ff030a4bed7311ec027cec","slug":"attempt-to-murder-woman-by-strangulation-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-113423-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गला दबाकर महिला की हत्या की कोशिश, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गला दबाकर महिला की हत्या की कोशिश, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। महिला को सड़क पर खींचकर मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। मामले में ठंडी प्याऊ चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। वहीं, अब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उसके मोहल्ले में रहने वाले आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से सड़क पर खींचा और लात-घूंसों से पिटाई की। साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने बामुश्किल महिला को बचाया। महिला ने मामले की तहरीर ठंडी प्याऊ चौकी पर दी लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उसका मेडिकल कराया। आरोप है कि ठंडी प्याऊ पुलिस के साथ आरोपियों ने साठगांठ कर ली है, जिसके चलते उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोपी उसे व उसकी बेटियों को जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी नरेंद्र और गायत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।