{"_id":"670e9c7356de65ee2c0d7a66","slug":"attempt-to-murder-wife-by-strangulation-for-not-giving-money-for-liquor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123584-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये न देने पर गला दबाकर पत्नी की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये न देने पर गला दबाकर पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
बुलंदशहर। शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी का गला दबाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर की ज्ञानलोक काॅलोनी निवासी पूजा उर्फ पूनम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका पति शराब के नशे का आदी है। शराब के लिए रुपये मांगने पर जब वह विरोध करती हैं तो आरोपी उनके साथ मारपीट करता है।
आरोप है कि 13 अक्तूबर की शाम आरोपी ने अपने परिजनों के उकसावे में आकर उन्हें पीटा और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। जब उनके बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।