{"_id":"66d0a53613a17525420636d2","slug":"attempt-to-murder-married-woman-if-dowry-demand-is-not-met-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104961-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पीरबियावनी निवासी नरगिस ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी डासना जनपद गाजियाबाद निवासी सलीम से हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसके परिवार के लोगों ने ससुराल वालों को 50 हजार नकद दिए। मगर वह फिर भी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की।
31 जुलाई 2024 की सुबह पति सलीम, ससुर साबिर, सास खातून ने उसके साथ मारपीट की। पति, ससुर ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया। जिसमे उसका बेटा झुलस गया। ससुराली उसे, उसके पुत्र को गाड़ी में डालकर मायके के गांव के बाहर मारपीट करते हुए छोड़ गए। इस दौरान उन्होंने उसके गले में फांसी का फंदा डालकर उसकी फिर से हत्या किए जाने की कोशिश की। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद