{"_id":"66706ff0ce0397c40904386e","slug":"attempt-to-murder-a-young-man-by-taking-him-hostage-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-117382-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवक को बंधक बनाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवक को बंधक बनाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी एक युवक को उधार दी गई रकम वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर उसे पहले अपने घर बुलाया, फिर वहां बंधक बनाकर उस पर हमला कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली के भूड़ क्षेत्र निवासी हशमत ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका थोक का कपड़ों का व्यापार है। कुछ माह पहले दो परिचित युवकों ने व्यापार के सिलसिले में आवश्यकता बताते हुए उससे 2.25 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने रुपये जल्द ही लौटाने का वायदा किया। निर्धारित वक्त के बाद भी आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए तो उसने तकादा करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी उसे आश्वासन देते रहे।
उसके लगातार तकादा करने पर गत 12 जून को आरोपियों ने उसे धोखे से अपने घर पर बुलाया और वहां अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। उसे भविष्य में रुपयों का तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने नगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।