फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to kidnap an innocent child on the pretext of giving toffee to force him to beg

Bulandshahar News: भीख मंगवाने के लिए टॉफी देने के बहाने मासूम के अपहरण का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। भीख मंगवाने के लिए बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार में सोमवार शाम बाइक सवार तीन युवक टॉफी देने के बहाने एक बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे थे। आसपास के लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। एक भागने में सफल रहा। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि बच्चे का हाथ-पांव तोड़कर भीख मंगवाने के लिए अपहरण करके ले जा रहे थे।
विज्ञापन

बुध पैठ बाजार निवासी पीड़ित छत्रपाल ने बताया कि 25 सितंबर की शाम को उनका एक वर्षीय नाती तुषार घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां आए। तुषार को टॉफी देने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। आसपास के लोगों ने आरोपी युवकों को बच्चा ले जाते देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद जुटी भीड़ ने पीछा कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनसे बच्चे को छीन लिया। तीसरा आरोपी मौका पाकर बाइक लेकर भागने में सफल रहा। इसके बाद भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम नानकचन्द निवासी माछीपुर थाना खुर्जा देहात और दूसरे ने दीपक निवासी घासमंडी थाना जहांगीराबाद बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह भविष्य में वह बच्चे के हाथ पैर तोड़कर उससे भीख मंगवाना चाहते थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास 960 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन गोलियों का सेवन कर नशा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



न पहुंचती पुलिस तो हो जाती अनहोनी
बच्चे के अपहरण के प्रयास में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा था। चौतरफा भीड़ उन पर टूट पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों को उग्र भीड़ के चंगुल से बचाया। सही समय पर पुलिस न पहुंचती तो दोनों के साथ अनहोनी भी हो सकती थी।





कोट
बच्चे का अपहरण का प्रयास कर रहे दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जहांगीराबाद पुलिस और फैंटम पुलिस को कस्बे के हर मोहल्ले में गश्त के निर्देश दिए गए हैं। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed