फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to escape from police custody; opened fire and was injured after being shot.

Bulandshahar News: पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास, की फायरिंग, गोली लगने से हुआ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खानपुर। रास्ते को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोपी ने शुक्रवार को रात में पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान पुलिस पर फायर भी किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया है। आरोपी को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ स्याना रामकर सिंह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माधोगढ़ में बृहस्पतिवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने आतंकित करने के लिए फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी शौकेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसने गुरावली गांव के पास सड़क किनारे अवैध असलाह छिपाया है। शुक्रवार की रात में पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर अवैध असलाह बरामद करने गुरावली गांव पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान शौकेंद्र ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। पुलिस पर अवैध असलाह से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से अवैध असलाह और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed