फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to crush SDM's assistan

Bulandshahar News: एसडीएम के पेशकार को कार से कुचलने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसडीएम सदर के पेशकार को गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की नियत से कार से कुचलने की कोशिश की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तहसील कर्मियों व राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

नगर कोतवाली में एसडीएम सदर के पेशकार दिनेश पाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी की सुबह स्कूटी से अपने कार्यालय जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौक के समीप कार सवार औरंगाबाद के गांव बरारी निवासी दिनेश कुमार और अमरपाल सिंह ने उन्हें देखकर गालियां देनी शुरू कर दी और स्कूटी में कार से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed