{"_id":"5766e6be4f1c1bd76711b60a","slug":"attack-on-police-team-rifle-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राइफल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राइफल लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घायल पुलिस वाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदौक गांव में प्रेमी युगल की बरामदगी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, जिसमें एक सिपाही का सिर लहूलुहान हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने सिपाही की राइफल लूट ली।
गंभीर हालत में सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एचसीपी की तहरीर पर आठ नामजद समेत अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक ग्रामीण के घर से लूटी गई राइफल भी बरामद कर ली है।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ब्रजेश सैनी एक माह से दलित युवती के साथ गायब है। ब्रजेश के खिलाफ एससी/एसटी व युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की सिकंदराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस को सूचना मिली कि ब्रजेश सैनी युवती के साथ जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के चांदौक गांव में अपनी बहन के घर पर है।एचसीपी हरनाम सिंह, सिपाही महेश, कालीचरन व महिला सिपाही रीना को साथ लेकर जहांगीराबाद की ग्यारवां मिल पुलिस चौकी पहुंचे।
वहां से सिपाही कांति प्रसाद व अशोक को लेकर चांदौक में ब्रजेश की बहन बबीता के घर दबिश देने पहुंचे जहां पुलिस टीम ने बबीता को हिरासत में ले लिया।इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम वहां से भाग खड़ी हुई। ग्रामीणों ने सिपाही कांति प्रसाद को पकड़ लियाऔर सरकारी राइफल व पांच कारतूस लूट लिए।
इस दौरान पथराव में कांति घायल हो गए। सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस के अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसबल को देख ग्रामीण भाग गए।टीम ने घायल सिपाही को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामला बढ़ता देख एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय, सीओ अनूपशहर यशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।