फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on police

शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
attack on police
शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर के जहांगीराबाद चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे युवक सुरेंद्र ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी को उसने चांटा मार दिया। बीच बचाव के लिए आए दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। इसके बाद मौके से भाग गया। इसके बाद चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी सुरेंद्र के घर पर दबिश देने पहुंची तो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस हिरासत से सुरेंद्र को छुड़ाने का प्रयास किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उनसे अभद्रता की। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed