फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack

राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दस्तावेज फाड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
attack
राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दस्तावेज फाड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फतेहाबाद उर्फ जुलेपुरा में राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी दस्तावेज भी छीनकर फाड़ दिए। विभागीय कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

कोतवाली देहात में तहसील सदर के लेखपाल लालता प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह तहसील टीम के साथ राजस्व कार्य से गांव फतेहाबाद उर्फ जुलेपुरा गए थे। वहां पर राजस्व टीम की किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों से कहासुनी होने लगी। इस दौरान कुछ ग्रामीण टीम के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गांव निवासी नरेंद्र सिंह, गुड्डन सिंह, लक्ष्मण, शिवम डबास, सुरेंद्र सिंह और सागर आदि ने एक राय होकर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। सरकारी कार्य बाधित करते हुए आरोपियों ने उनके सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। राजस्व टीम ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। देहात पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed