{"_id":"69cff1a6b43a9840c3024ca9","slug":"atal-school-entrance-exam-result-declared-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151348-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अटल स्कूल की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अटल स्कूल की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के आधार पर कक्षा छह और कक्षा नौवीं में कुल 225 छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। सभी सीटों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मेरठ मंडल के सभी जिलों से कक्षा छह में 160 सीटों और कक्षा नौवीं की 65 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है।
सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल और अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अमरजीत कौर ने बताया कि गांव काेंदू में मंडल स्तर पर संचालित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में मेरठ से सर्वाधिक 44 और बुलंदशहर से 38 छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि अब चयनित छात्र-छात्राओं की शनिवार को काउंसलिंग की जाएगी। इसमें चयनित सभी छात्र-छात्राओं को अपने मूल दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होना होगा।
इसके साथ ही प्रवेश की पूरी प्रक्रिया कर कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभाग और विद्यालय स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।