फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   atal bihari vajpayee birthday celebrated.

‘विपक्षी भी थे अटल की शैली के कायल’

Fri, 25 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee birthday celebrated.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन


नगर के एक होटल में सुबह करीब 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए गायत्री यज्ञ किया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि अटल जी ने अनेक बार विपक्ष में रहते हुए राष्ट्रहित में विदेशों में भारत का प्रभावशाली पक्ष रखा।

पूर्व पीएम ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि सभी को एक साथ लेकर चलने की अटल जी की शैली के विपक्षी भी कायल थे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, विधायक विमला सोलंकी, पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह सिरोही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सतेंद्र सिसौदिया, संजय शर्मा, गिरीराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


शहीदों को नमन किया
पूर्व पीएम के जन्मदिन पर स्याना में शहीद स्तंभ पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करना प्रत्येक भाजपाई का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अटल जी द्वारा लिखी गई कविताओं का पाठ किया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, राजेश प्रधान, डॉ. एके भंडारी, डॉ. मोहित जैन, नीरज प्रधान, ललित चौहान आदि मौजूद रहे।

वहीं बुगरासी में भाजपा नगर अध्यक्ष किशन कुमार तायल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पूरे विश्व में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

मूलचंद राणा, राजपाल सिंह, मास्टर हरवीर सिंह, मुरारीलाल, धनप्रकाश आदि ने भी विचार रखे।

‘युवा पीढ़ी के मार्गदर्शक हैं अटल’
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष केक काटा गया।

भाजयुमो के नगर अध्यक्ष प्रिंस तेवतिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आदर्श पुरुष और आदर्श नेता हैं। वह युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता रमेश चंद जैन, नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, संजीव तेवतिया महेश वर्मा, महक सिंह, सीमा चौधरी आदि रहे। 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर चामंड मंदिर में हवन यज्ञ किया। इस मौके पर प्रशांत तोमर, मुकेश तेवतिया, नीरज सैनी, आदेश चौहान, शोभित आदि मौजूद रहे।

ग्राम बराल में भाजपा कार्यकर्ताओं हंसराज शर्मा, नवीन गिरि, हरिओम शर्मा, रोहित, संजय शर्मा, गजेंद्र शर्मा आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया।

शिकारपुर में भाजपाइयों ने पार्टी नेता की लंबी उम्र की कामना करते हुए शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फलों और गरीबों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर आशीष वत्स, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, सुरेश अजनारा, राकेश शर्मा, टिकलू शर्मा, पंकज चौधरी आदि रहे।

अनूपशहर में कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन व विचारगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

इस मौके पर सीपी सिंह, मुनेश शर्मा, दिनेश शिवा, भूपेंद्र लोधी, प्रमोद गर्ग, अरविंद शर्मा आदि रहे। जहांगीराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला कैलाश नगर स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में हवन कर पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।


इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति कृष्णकांत वार्ष्णेय, मनोज शास्त्री, सुदेश भारद्वाज, कृपाल लोधी, प्रदीप दीक्षित, राजकुमार गर्ग, रिंकू राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष राजपाल लोधी ने व संचालन राजकुमार गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed