फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ashok solanki joined BJP

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सोलंकी ने दिया त्यागपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
ashok solanki joined BJP
डॉ. अशोक सोलंकी को पार्टी का पटका पहनाते जिलाध्यक्ष व अन्य पदधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सोलंकी ने दिया त्यागपत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सबसे पुराने नेताओं में से एक डॉ. अशोक सोलंकी ने पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया और महामंत्री अजय त्यागी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे हर स्थिति में पूरा किया था। इसके बाद भी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, जिन्हें समझ नहीं है कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस में जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष, उप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री समेत अन्य जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, जयकरण सिंह, फूल सिंह सोलंकी, जेपी शर्मा, चमन सिंह, देवी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed