फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ASHA worker and Anganwadi assistant sent to jail in fetal sex determination case

Bulandshahar News: भ्रूण लिंग जांच मामले में आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर के मोहल्ला कोटकला में हरियाणा राज्य की टीम द्वारा मंगलवार को भ्रूण लिंग जांच मामले का खुलासा किया गया। देर रात इस मामले में तीन नामजद समेत कुल पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें से आरोपी आशा कार्यकर्ता व एक आंगनबाड़ी सहायिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, छापे के दौरान घायल हुए आरोपी पोर्टेबल ऑपरेटर का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोटकला में काफी समय से पोर्टेबल मशीन द्वारा भ्रूण लिंग की जांच की जा रही थी। इस कार्य में लिंग जांच करने के मामले में दो बार जेल भेजा जा चुका युवक सुबोध शर्मा भी शामिल था। जो आशा कार्यकर्ता संगीता के घर में आंगनबाड़ी सहायिका गीता व दो अन्य लोगों के साथ भ्रूण लिंग जांच कर रहा था। पीसीपीएनडीटी अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि हरियाणा के झज्जर की गर्भवती महिलाओं के शिकारपुर में भ्रूण लिंग जांच किए जाने के मामले में मंगलवार को झज्जर की पीसीपीएनडीटी द्वारा एक मिथ्या ग्राहक को दलाल से संपर्क कर भेजा गया।
विज्ञापन

दलाल ने 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद मिथ्या ग्राहक को शिकारपुर चुंगी पर बुलाया गया। टीम ने 20 हजार की करेंसी नोट लिस्ट बनाई और मिथ्या ग्राहक के साथ चल दिए। टीम द्वारा सूचना मिलने पर मिथ्या ग्राहक का पीछा करते हुए दोनों टीमें चुंगी पहुंची। मोहल्ला कोटकला में आशा कार्यकर्ता के घर में भ्रूण लिंग जांच किए जाने का खुलासा करते हुए टीम ने दो महिला दलाल व एक मशीन ऑपरेटर को भागते हुए पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को सुबोध शर्मा, संगीता और गीता व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक सुबोध का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



कोट



भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गीता व संगीता को जेल भेज दिया है और घायल आरोपी सुबोध का पुलिस अभिरक्षा में इलाज करवाया जा रहा है। दो अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed