फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   As the fate of the BJP in UP, Bihar also: Civil

भाजपा का हश्र यूपी में भी होगा बिहार जैसा : नागर

Mon, 04 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
As the fate of the BJP in UP, Bihar also: Civil
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सपा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। अच्छे दिनों की हकीकत लोग पहचान गए हैं। विधानसभा चुनावों में यूपी में भी बीजेपी का हाल बिहार जैसा हो जाएगा। वह सोमवार को सपा के स्याना विधानसभा प्रभारी ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा, जबकि यूपी में कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर वह चुप्पी साध गए।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा-बसपा को यूपी की जनता का रुख नजर आ गया है। अबकी बार जनता अच्छे दिनों के छलावे में आने वाली नहीं है। बीजेपी की हकीकत लोगों के सामने है। ऐसे में विकास और मूलभूत जरूरतों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी सूबे में दंगा कराना चाहती है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा का हश्र यूपी में भी बिहार जैसा होगा। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खुलासे एकदम सही हैं। बसपा दलित वोटों का सौदा करती हैं। यूपी में विकास मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में चार सालों में जितना विकास हुआ है, उतना 40 वर्षों में भी नहीं हुआ था। विकास के दम पर अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सांसद चुप्पी साध गए। मथुरा कांड पर उन्होंने कहा कि न्यायिक आयोग बना दिया गया है। मथुरा कांड पर भाजपा की राजनीति उसकी हताशा है। विधायक बंधुओं के जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस मौके पर ठाकुर सुनील सिंह ने कहा कि सपा जिले की सातों सीटों पर फतह करेगी। जिले में सपा एकजुट है, सभी नेता और कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों को मेहनत के साथ जिताएंगे। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र यादव, दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राजीव लोधी, अब्दुल रब, बादल यादव, हामिद अली, मुस्तकीम अल्वी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed