{"_id":"68938906d0910fdf230f3def","slug":"arya-kanya-inter-college-first-in-under-17-girls-category-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138461-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बालिका वर्ग में अंडर 17 में आर्य कन्या इंटर काॅलेज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बालिका वर्ग में अंडर 17 में आर्य कन्या इंटर काॅलेज प्रथम
विज्ञापन
गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधाय
गुलावठी। रस्साकसी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम रस्साकसी प्रतियोगिता डीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर 17 में आर्य कन्या इंटर कालेज प्रथम तथा बसंती देवी इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।
ओपन बालिका वर्ग में बसंती देवी डिग्री कॉलेज प्रथम तथा डीएन डिग्री कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 13 वर्ग में बसंती देवी डिग्री कॉलेज प्रथम तथा डीएन डिग्री कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। इसी वर्ग में डीएन इंटर कॉलेज प्रथम तथा रज्जू भैया सैनिक स्कूल शिकारपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
अंडर 17 वर्ग में रज्जू भैया सैनिक स्कूल शिकारपुर प्रथम तथा एससीएएम स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 19 में रज्जू भैया सैनिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। ओपन वर्ग में टग हंटर्स प्रथम तथा जिम ब्रदर्स द्वितीय स्थान पर रहा। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल और पढ़ाई एक दूसरे के पूरक हैं। पढ़ाई के साथ खेलने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि देवनागरी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव सुनील कुमार गोयल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत प्रतियोगिता के भाग होते हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र तेवतिया, संजीव कौशिक, अनुराग तोमर, शरद गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।