फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Arrest the criminals and send them to jail: ADG

अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजें जेल : एडीजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Arrest the criminals and send them to jail: ADG
बुलंदशहर। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाएं। टॉप टेन अपराधियों के साथ जिला बदर और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। यह निर्देश एडीजी डीके ठाकुर ने अपराध नियंत्रण बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात डीआईजी डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

होली, नवरात्र, रमजान और ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकर शांति बनाए रखने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, एएसपी ऋजुल, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात रोहित मिश्र, सीओ पूर्णिमा सिंह, विकास प्रताप सिंह चौहान, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, शोभित कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed